Posts

Showing posts with the label प्रेम कविता

Sweetu (स्वीटू)

माना कि तुमने मुझसे प्यार सीख कर मुझसे ही प्यार करना छोड़ दिया, लेकिन ये मैं कैसे मानूँ की कोई और मुझ जैसा प्यार करना सीख गया जैसे मैं तुमसे बातें किया करता था sweetu, ठीक वैसी ही बातें तुम उससे करती हो ना, प्यारी मीठी सी गुदगुदी वाली शरारती बातें, और बताओ और बताओ कह कह कर खिंचने वाली लंबी बातें, दूर होते हुए भी एक दूसरे के आगोश में रात बिता देने वाली बातें हाँ पढ़ा था...... चोरी से मैने तुम्हारा chat उसके साथ उस ID को मैने ही तो बनाया था हमारे लिए, Password तो कम से कम बदल लेती, जिससे नहीं पढ़ पाता.... अब जो ये बातें मेरे दिल में नासूर बन गईं है इनको कैसे निकलूं sweetu कैसे भुलाऊं, पता है Sweetu इन सबको भुलाने के लिए खूब पीने लगा हूँ मैं, अकेले में खुद से बातें करते हुए पीता हूँ तो महफिलों में तुम्हारी बातें करते हुए, बुलाना तो छोड़ो अब तो कितनो ने मेरे पास आने ही छोड़ दिया पता है मुझे वो सभी मेरे पीछे मेरा मज़ाक उड़ाते हैं फिर भी तेरी कहानी सुना मुझे सुकून मिलता है sweetu लेकिन बीच रात जब मेरी नींद टूट जाती है तब मैं और ज्यादा छटपटा जाता हूँ ऐसा लगता है जैसे को...

डीपी लगा दे उसके साथ

दिल को तो बस बहकने का बहाना चाहिए, आशिकों को अश्क़ छुपाने को मयखाना चाहिए, तू बस एक डीपी(DP) लगा दे उसके साथ, मुझे आज फिर पीने का बहाना चाहिए.... फेसबुक पे तेरी तस्वीर देखके दिल आज भी धड़कता है व्हाट्सएप्प पे तेरी डीपी देखके तुझेमे खो जाता है मेसेंजर पे तू बात करे ना करे.. जीमेल के पुराने चैट पढ़ दिल खुद को बहला लेेेत है इंस्टा पे तेरी अदायगी आज भी खूब भाती है तू आज भी क्या खूब मुस्कुराती है तेरे बच्चों के साथ तेरी फ़ोटो देख मामा मामा की आवाज़ कानो में सुनाई दे जाती है तू अच्छे से जी रही है जिंदगी ये देख अच्छा लगता है तेरे लिए ये 'प्रभास' आज भी सजदा करता है भले ही जी रहे हैं हम अलग-अलग तुझमें मैं और मुझमें तू आज भी बसता है।

काश

Image
काश के ये समय ठहर जाता मुद्तो बाद वो नज़र आएं जीने का सबब तो भूल बैठे थे अब जिंदा होने का यक़ीं है आया बरसो के बिछड़े मिले कुछ पल के लिए जुदा फिरसे तो होना ही था फिर ये मिलना कैसा मिलना था जो फिर उदासी के आगोश में घिर गया।