Posts

Showing posts with the label motivational

बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू book 5

बीच में ही भीड़ है बिल्लू असफल हो जब तुम फर्श पे गिरोगे तब तुम्हारे साथ कोई ना होगा सफलता की सीढ़ी चढ़ जब शिर्ष पे रहोगे तब भी तुम्हारे साथ कोई ना होगा बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू जंगल का राजा बस एक ही होता है उसको भी बहुत संघर्ष करना पड़ता है लड़ना पड़ता है अपनों और परायो से वक़्त आने पे दहाड़ना भी पड़ता है बस बीच मे ही भीड़ है बिल्लू बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू भेड़ चाल में ही जी सकते हो गधे की तरह गाजर देख चल सकते हो कोरू के बैल की तरह पिसते रहोगे या पिंजरा तोड़ अकेले उड़ान भर सकते हो बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू दुनिया में अकेले ही है आना दुनिया से अकेले ही है जाना फिर क्यों रोना और पछताना सबका अपना अपना है फसाना बस बीच में ही भीड़ है बिल्लू

दरिया for book 1

दरिया को कहाँ पसंद है दायरे में रहना, बाढ़ बन सब कुछ बहा ले जाता है , समंदर में समा कर भी कहाँ अस्तित्व है खोता, लहरें बन साहिल से वही तो टकराता है। समंदर तो रहा है हमेशा से ही नकारात्मक, नीरस, नमकीन और निर्रथक, भले फैला हो समस्त धरती पे... फिरभी, चाँद को देख उसे हो जाती है घबराहट , बार-बार चट्टानों से टकरा बिखर जाता है, पीछे जा खुद को फिरसे समेटता, फिर वापस पूरा जोर लगा, दहाड़ता हुआ आज़ादी के लिए लड़ता है, ऊष्मा से खुद को तपा भांप बन, दरिया फिरसे बादल का अवतार लेता है, खुद को मिटा धरती की प्यास बुझा, फिरसे नई राह बना अविरल बहता है।

कर्मपथ

कर्म पथ पे बढ़ता चल कदमताल से होती हलचल पथभ्रमित ना होना कभी त्याग ही दिलाता सुनहरा कल।

ज़िन्दगी जी तो बस खुल कर जीने के लिए book4

ज़िन्दगी जी तो बस खुल कर जीने के लिए।। मुझे अपने बहाव में बहा देना चाहती है मैं अपने हिसाब से तैरना चाहता हूँ, लोग तो अपने हिसाब से चलाते थे और चलाते ही रहेंगे, मैं एक बार और बार-बार ज़िन्दगी से मुहब्बत करना चाहता हूँ, लोगो ने तो समय को भी घड़ी में कैद कर रखा है मैं जिंदा नहीं महज जीने के लिए आज़ाद था और मैं आज़ाद ही रहना चाहता हूँ। मेरे हौंसलों की उड़ान अभी देखी हैं कहाँ आसमान को भी धरती पे झुका रखा है गिर गया एक दो बार तो क्या मैं मिट्टी में मिल गया हूँ देख फिर खड़ा हूँ फिर गिरने के लिए, गिरने के डर से तू भले ना चले, देख मेरे पर फिर उगे हैं उड़ान भरने के लिए। देख मेरे पर फिर उगे हैं उड़ान भरने के लिए।। बंदे मेरे बंधु तू कोशिश करना ना छोड़ देना ऊपर वाला जरूर मिलेगा तेरी फर्याद सुनने के लिए शिकायत ना करना तू उसकी और ना किसी की शुक्रिया अदा करना बेशक़ तुझे ज़िन्दगी देने के लिए अपने हिसाब से जीना है तो लड़ना ही पड़ेगा आज कल भीख भी देते हैं लोग पुण्य कमाने के लिए औरो की ना देख अपनी करता जा ज़िन्दगी जी तो बस खुल कर जीने के लिए ज़िन्दगी जी तो बस खुल कर जीने के लिए।।समय मुझे अपने बहाव में बहा देना चाहती है ...