Posts

Showing posts with the label #corona #poemoncorona #poeticprabhas #poetonrx100 #hindipoetry #hindikavita

कोरोना का वध

घनघोर अंधकार फैला है मन में डर का बसेरा है अगर तम को भगाना है तो बस दीप ही जलाना है बस दीप ही जलाना है सबको साथ चलते जाना है देश हित में जो भी हो वो सब करते जाना है माँ भारती के नौनिहालों हमें एक जुट रहना है वसुधा है पुकार रही भारत को आगे आना है खुद के साथ- साथ इस विश्व को बचना है हिम्मत की मशाल जला तिमिर से पार पाना है कोरोना का वध कर विजय ध्वज फहराना है।