Posts

Showing posts with the label #holi #होली #कविता #हिंदी #hindikavita #hindipoem

आओ खेलें मोबाइल में होली

Image
आओ खेलें मोबाइल में होली रंगों से भर दें apps की टोली कौनसा रंग लगाऊँ सखी जो तुम्हारे मन को भाय, Facebook का नीला रंग या whatsapp का हरा हो जाए जोगीरा सारा रा रा रा र कौनसा रंग लगाऊँ सखी जो तुम्हारे मन को भाय Instagram का purple shade या google का multicolor हो जाए जोगीरा सारा रा रा रा रा र कौनसा रंग लगाऊँ सखी जो तुम्हारे मन को भाय Twitter का आसमानी रंग या tiktok का काला रंग हो जाए जोगीरा सारा रा रा रा रा र कौनसा रंग लगाऊँ सखी जो तुम्हारे मन को भाय Amazon पे करा दूँ shopping Paytm से सब payment हो जाए जोगीरा सा रा रा रा र Internet के रंग में घोल कर Message की पिचकारी से बरसा रहा हूँ रंगों की बौछार सबको मुबारक़ होली का त्योहार।।