Posts

Showing posts with the label #story #कहानी #hindistory #shortstory #poeticprabhas #prabhas

बगल वाली बुढ़िया

                    बगल वाली बुढ़िया  हर रोज़ की तरह मैं सुबह उठ कर अपने घर की बालकनी में रोड पे आते जाते लोगो को देख रहा था, हमारी गली छोटी सिकरी सी गली है जिसमें अनगिनत वाहन  जाया करते है। हमारा मोहल्ला बहुत बड़ा है नाम भी जो है दीवान मोहल्ला, पुराना पटना सिटी में गंगा घाट और अशोक राज पथ के बिच में, पुराने सिटी कोर्ट से शुरू होता है और जा कर कहीं चौक पे ख़तम होता है। बहुत ही घनी आबादी वाला मोहल्ला है साहब हमारा एक दूसरे से चिपके मकान जो सड़क पे अपने पैर पसारे हुए हैं। हिन्दू- मुस्लिम- सिख- इशाई सभी धर्मो के लोग यहाँ बड़े ही सौहादर्य  से रहते हैं, और यहीं हमारे पटना सिटी की शान है और यहाँ रहने का मज़्ज़ा दिलाती है। आज हलकी हलकी बारिश हो रही थी लोग अपने काम काज पे जा रहे थे और दिन की भांति हमरे पड़ोस में एक बुढ़िया जो की लगभग ७० साल की होगी वो मछली बेच रही थी , उनका घर हमारे घर से एक दम सटा हुआ है, उनके ४ पुत्र हैं , जिसमे से २ लड़के सबसे छोटा वाला और उससे बड़ा वाला उनके साथ रहते थे, सबसे बड़ा वाला इसी मोहल्ले म...